प्रभु श्रीराम को फिर टेंट में भेजना चाहते हैं शहजादेः पीएम मोदी

- बस्ती की रैली में पीएम ने बोला कांग्रेस पर हमला
बस्ती (एजेंसी)।
बस्ती में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों शहजादे मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी। तब ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे।
पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन की पार्टियों ने तुष्टीकरण की हदें पार कर दीं। देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन, ये इंडी वालों को राम मंदिर और प्रभु श्री राम से पेरशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार है। सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले राम भक्त पाखंडी हैं। दूसरे एक इंडी नेता ने कहा था कि राम मंदिर अपवित्र है। इंडी गठबंधन वाले लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं। कांग्रेस के सहजादे तो राम मंदिर का फैसला पलटना चाहते हैं। ये इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाह रहे हैं। आप सभी को अपने वोट से इन्हें करारी चोट करनी है।
उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस और सपा को अचानक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। पार्टी खुद का संविधान नहीं मानती है।
पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन निराशा के गर्त में डूबा है कि अब उनको यह भी याद नहीं रहता कि वे दो दिन पहले क्या बोले थे और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं इसलिए अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आप सोचिए कि कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का नहीं है। निरर्थक है। आपका वोट बर्बाद हो जाए यह कोई मतदाता नहीं चाहेगा। इसलिए आपका वोट उसे पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार आप बनने देना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts