एक तरफा प्यार में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट 

 मृतक भाई की बहन ने प्यार के प्रपोजल को ठुकरा दिया था , आराेपी हिरासत में 

मेरठ। थाना टीपी नगर में एक आठ साल के बच्चे काे इस कारण मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी बहन ने आरोपी के प्यार के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। पुलिस ने मासूम की हत्या करने वाली आरोपी युवक काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। 

बता दें शिवम कुंज निवासी आठ साल के बच्चे बंसीराम की हत्या कर दी गयी। उसका शव बागपत रोड हरमन सिटी के पास एक निर्माणधीन मकान के पास गडडे में पड़ा मिला। हत्या का शक  मलियान निवासी सुमित गया । जिसके खिलाफ मृतक केपरिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने सुमित के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद अधिकारियों ने तीन टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, पुलिस की एक टीम मृतक के मकान और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर हत्यारे तक पहुंचाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की एक टीम ने बुधवार देर रात सुमित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। कि आरोपी सुमित बच्चे की बहन से एक तरफा प्यार करता था।, करीब 3 महीने पहले आरोपी ने उसकी बहन से अपने प्यार का इजहार किया तो बहन ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया था। जिससे आरोपी नाराज था। तभी से आरोपी बच्चे की बहन की अपहरण और उसकी हत्या की धमकी दे रहा था। वहीं बच्चे के परिवार वालों का कहना है कि अगर पुलिस आरोपी पर सख्त कार्रवाई करती तो शायद मृतक की जान बच सकती थी।

आरोपी सुमित ने बताया कि वह बंसीराम की बहन संगीता से एक तरफा प्यार करता था। करीब 3 महीने पहले मैंने संगीता से अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके बाद संगीता ने परिवार वालों के साथ टीपीनगर थाना पहुंचकर मेरे खिलाफ तहरीर दी थी।पुलिस ने संगीता की तहरीर पर उसको गिरफ्तार लिया था, शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया था। तभी से संगीता के अपहरण और उसके भाई की हत्या की योजना बनाई थी। संगीता को उसकी रिश्तेदारी में हरियाणा भेज दिया था।इसके बाद मैंने ठान ली कि अब वह उसके भाई की हत्या कर दूंगा। मंगलवार सुबह से ही मैं उसके मकान के आसपास घूम रहा था। दोपहर को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 8 साल के बच्चे बंसीराम का अपहरण कर लिया। इसके बाद शाम को उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह तभी से थाना पुलिस से अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसका परिणाम बंसीराम की हत्या के रूप में सामने आ गया।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। जल्द बच्चे की हत्या का सही खुलासा किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts