भाकियू एकता शक्ति ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं में हंगामा करते हुए आने वाले तीन लाइनों को बंद कर दिया, जाम में एक एंबुलेंस फंसी

मेरठ।  परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं में हंगामा करते हुए आने वाले तीन लाइनों को बंद कर दिया। टोल प्लाजा पर किसान धरना देकर बैठ गए।

किसानों का आरोप था कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देकर गुजरना पड़ता है। जबकि अन्य किसान यूनियन और संस्थाओं के लोगों के लिए टोल फ्री किया गया है। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एम्बुलेंस भी जाम में फस गई। हंगामे की सूचना मिलने पर परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह किसानों को समझा कर शांत करने के बाद यातायात को चालू कर दिया।

रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं ने काशी टोल प्लाजा पर कब्जा करने के बाद टोल टोल फ्री करा दिया। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के दिनेश भाटी ने बताया कि वह अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर तक का टोल फ्री है उसके बाद भी कर्मचारी टोल ले रहे हैं। टोल न देने वाले लोगों के साथ टोल प्लाजा पर अभद्रता की जाती है। किसान नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारीयों ने कुछ किसानो से भी अभद्रता की थी। टोल कर्मचारियों और अधिकारियों की दबंगई के खिलाफ वह प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

जाम में एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी

इस दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। जाम में एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फस गई। किसी तरह टोल कर्मियों ने एंबुलेंस को निकालने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। जाम लगने और किसानों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जाम को खुलवाने के बाद यातायात को चालू करा दिया

पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे किसानों को समझाकर शांत करने के बाद जाम को खुलवाने के बाद यातायात को चालू करा दिया। उसके बाद किसान नेताओं ने टोल अधिकारियों को अपना ज्ञापन दिया और वापस लोट गए।इस दौरान अभिषेक त्यागी अमित शर्मा रक्षित शर्मा पवन कुमार आदि भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts