घर में घुसकर विवाहिता से रेप का प्रयास

रिपोर्ट लिखाने जा रहे पति पर जानलेवा हमला

मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में दबंग द्वारा घर में अकेली महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। ाशुक्रवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची जहां उसे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

पीड़िता ने बताया कि आठ मई की सुबह करीब नौ बजे वह घर में अकेली थी। तभी गांव का रहने वाला एक दबंग घर में घुस गया और महिला के साथ रेप का प्रयास करने लगा, महिला ने शोर मचाया तो महिला का पति घर पर आ गया। महिला के पति को देखकर आरोपी दबंग मौके से फरार हो गया। महिला का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसका पति थाने जा रहा था। तभी रास्ते में दबंग ने रोक कर महिला के पति पर जानलेवा हमला कर दिया।दबंग के हमले में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई लेकिन थाना पुलिस ने दबंग पर कार्यवाही नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने मामले में जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts