भुवनेश्वर में मेरठ के थ्रो के खिलाड़ियों ने जीते पदक

 मेरठ। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार भुवनेश्वर में आयोजित की गयी फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 में मेरठ के गोला फेंक के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर अपनी दावेदारी पेश की।

 मेरठ के गोला फेंक के एथलीट आर्यन त्यागी ने 18.07 मी के साथ प्रतियोगिता का कांस्य पदक अपने नाम किया।स्वर्ण पदक पंजाब की तेजिंदर पाल सिंह टूर ने 20.38 मी व रजत पदक मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल ने 18.93 मी के साथ में जीता। आर्यन त्यागी ने यह पदक अपने दूसरे प्रयास में करी गई थ्रो के प्रदर्शन के साथ जीता।आर्यन त्यागी ने अपने अब तक के खेल जीवन की सर्वश्रेष्ठ थ्रो इस प्रतियोगिता में करी है। वही इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता किरण बालियान ने 16.54 m के साथ रजत पदक जीता। दोनों ही पदक विजेताओं को जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्लाजी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता , उपाध्यक्ष अतुल सिंह एवं एथलेटिक संघ के सभी पदाधिकारी की तरफ से बधाइयां दी गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts