अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को किया नमन 

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, शहर में कई कार्यक्रम

शहर के विभिन्न स्थानों से निकाली गयी शोभायात्रा 

मेरठ।  रविवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती  जनपद में धूमधाम से मनाई गई। जिला प्रशासन के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने डाॅ. अंबेडकर को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर रविवार  को कचहरी चौराहा और नौचंदी मैदान स्थित बाबा साहेब की मूर्ति, विवि स्थित अंबेडकर मूर्ति, कुटी चौराहा स्थित डा. अम्बेडकर जयंती  पर माल्यार्पण करने वालों का तांता लगा रहा। सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं में  बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने की होड़ लग रही । 
कुछ लोगों ने डाॅ अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया तो कई लोगों ने प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर आदि नेताओं ने कचहरी के पास स्थित अंबेडकर चौक पर डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि वह हमेशा पिछड़ों और दलितों की मदद के लिए लड़ते रहे। भाजपाइयों ने सभी से अपने अधिकारों और पिछड़े वर्ग के लिए लड़ने की अपील करते हुए बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 
  शास्त्री नगर के कुटी चौराहा  स्थित डा . अंबेडकर पार्क से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।  जिसमें बडी संख्या में दलित समुदाय के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में बच्चे , बड़े बुर्जुग व महिलाओं व युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कुटी स्थित डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शोभा यात्रा  कुटी , आवास विकास चौराहा , गढ़ रोड, विवि मार्ग , तेज गढ़ी होते हुए कुटी पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में डीजे पर  संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की गीताें पर महिलाओं  युवाओं ने जमकर डांस किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts