भ्रष्टाचारियों से आया पैसा जनता को लौटा दूं- पीाएम

  जनसभा में कांग्रेस पार्टी  पर जबर्दस्त हमला बोला

आगरा । आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई चल रही है। भ्रष्टाचारियों से पैसा वापस लौटाया जा रहा है। मैं सोच रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों से आया पैसा जनता को लौटा दूं। लोकसभा चुनाव 2014 में भी पीएम मोदी ने कुछ इसी प्रकार का वादा किया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरोध में बौखला गए हैं। भारत के लोगों की शक्ति विपक्ष को पसंद नहीं है। विपक्ष वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ दिया गया है। बिना भेदभाव के विकास मोदी की गारंटी है। हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते हैं। विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर हम आरक्षण नहीं देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोगों से आरक्षण छीनने का षड्यंत्र कर रही है। दलितों की राजधानी कही जाने वाली आगरा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बाबासाहेब का अपमान करती है। कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया। कांग्रेस देश के लोगों पर विरासत टैक्स लगाना चाहती है। कांग्रेस आपकी विरासत भी छीन लेगी। कांग्रेस संपत्ति के सर्वे की बात कर रही है। कांग्रेस की जनता की संपत्ति पर नजर है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। जिन्होंने लूटा है, उसे लौटाना होगा।

 इंडी गठबंधन वाले कान खोलकर सुन लें कि जब तक मोदी जिंदा है, लोगों के संपत्ति की जांच जैसे कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना पड़ेगा। हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी है, उनकी जांच होगी। जिन्होंने गरीबों को लूटा है, वो लूट का पैसा गरीबों को मिलेगा। मैं इस बारे में सोच रहा हूं।

पीएम मोदी ने आगरा से कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वह धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी। इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि 27% का ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए। उसे छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता है। कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया। अब उनके स्तर पर संविधान का अपमान किए जाने की कोशिश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts