इधर रोड शो चलता रहा उधर मोबाइल  लोगों की जेब से नकदी व मोबाइल साफ होते रहे 

 मीडिया समेत भाजपा नेताओं के मोबाइल व नकदी का बनाया निशाना 

 चंद घंटो में पुलिस गिरोह के4 सदस्यों को किया गिरफ्तार 

 मेरठ। चोरों ने चोरी करने का नायाब तरीका निकाल लिया है। इसका नमूना सोमवार को भाजपा के प्रत्याशी अरूण गोविल के रोड शो में देखने केा मिला।जब रोड शो में मोबाइल चोर गैंग घुस कर लोगों के माेबाइल  व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। जैसे ही लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी तो पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ मोबाइल व नकदी को बरामद किया है। मजे की बात यह रहे जिन लोगों के मोबाइल पर हाथ साफ किया उसमें आधा दर्जन् मीडिया कर्मी शामिल थे। इतना ही नहीं भाजपा के वेस्ट यूपी के संयाेजक आलोक सिसोधिया के मोबाइल व नकदी के था महिलाओं की नकदी व मोबाइल को निशाना बनाया । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 

 दरअसल  सोमवार को नंदन सिनेमा से भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल का रोड़ शो होना था। उनके समर्थन के लिए रामायण की सीता दीपिका व लक्ष्मण का रोल अदा करन वाले सुनील को आना था। दोपहर करीब चार बजे के करीब दोनो स्टार भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल के साथ पहुंचे।तीनों को एक साथ देखने के लिए नंदन सिनेमा पर काफी भीड़ जमा हाे गयी। जिसमें महिला व मीडिया कर्मी भी शामिल थे। इसी बीच दर्शक के रूप में चाेरों को गैग भी भीड़ में घुस गया। भीड़ का फायदा उठाते हूुए उन्होंने लोगों के मोबाइल व नकदी पर हाथ साफ करना आरंभ कर दिया।भीड़़ होने होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला। जैसे ही भीड़ छटी तभी लोगों की नजर अपनी जेबाें व पर्स पर पडी तो वह नदारद मिली। गिरोह के लोगों ने आधा दर्जन मीडिया कर्मियों के साथ रोड़ शो में चल रहे भाजपा नेताओं को भी निशाना बना डाला।  जिसमें भाजपा के वेस्ट यूपी प्रभारी आलोक सिसोदिया भी रहे जिनका मोबाइल व पर्स पर भी हाथ साफ कर लिया। रोड़ शो में चल रही  भाजपा से जुडी महिलाओं के पर्स को निशाना बना डाला। जैसे ही इसकी  भनक पुलिस विभाग के अधिकारियों को लगी तो वहां हड़कंप मच गया। लाेगों के थाने पहुंचने साथ ही पुलिसअधिकारियों को इसकी जानकारी लगी तो उनके भी होश उड़ गये। आनन फानन में थाना प्रभारी व सीओ सिविल लाइन थाने में पहुंचे। आनन फानन में सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को देखा गया तो उसमें गिरोह के लोग दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए एक कार को पकडा। जिसमें से चार लाेगों को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने आठ मोबाइल व नकदी काे बरामद किया। जो कि चोरी की निकली है। पकडे गये लोगों को तत्काल में लाॅकअप में डाल दिया गया। इस दौरान  पर भाजपा के लोग जुटने आरंभ हाे गये।  जिसमें से एक नाम जगदीश व दूसरे ने अपना नाम रोहित सिंह निवासी दिल्ली बताया है। उनके पास से आठ मोबाइल व नकदी को बरामद किया गया है। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts