ठाकुर के. के.सिंह ने भाजपा विरोधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

 अपील के बाद भी सिसौली में नहीं जुटी भीड़
 मेरठ। सांसद विजयपाल सिंह तोमर के पुत्र ठाकुर के. के. सिंह के द्वारा, कठोर विधानसभा के बारहा क्षेत्र में किए गए भाजपा के विकास कार्य एवं वर्तमान में भाजपा सरकार में प्रमुख पदों पर ठाकुरों की उपस्थिति, प्रदेश में योगी सरकार तथा देश में मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जन सामान्य को जानकारी देने से ठाकुर क्षत्रिय एकता का बहाना लेकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का काम करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

 किसान, मजदूर संगठनों की आड़ में राजनीति करने वाले भाजपा विरोधी लोग लाख कोशिशें के बावजूद भी सिसौली जनसभा में बड़ी भीड़ नहीं जुटा सके।
  ठाकुर बारहा क्षेत्र ही किठोर विधानसभा में भाजपा की जीत और हार  का कारण बनता है. यह बीजेपी का गढ़ है.यही से कठोर विधानसभा में भाजपा की हार- जीत निश्चित होती है।बारहा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों तथा जिम्मेदार व्यक्तियों ने भाजपा विरोधियों की इस मुहिम को सिरे से नकार दिया. ठाकुर के. के सिंह के साथ भाजपा को बड़ी जीत दिलाने की शपथ ली।
 ठाकुर के. के. सिंह ने बारहा क्षेत्र के गांवों में जिम्मेदार व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठकों का आयोजन किया  तथा उन्हें सरकार द्वारा किए गए कार्यों जैसे- गरीबों के सर पर छत योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, गरीबों के लिए फ्री राशन, बड़े-बड़े हाईवे निर्माण, जन धन योजना, किसान सम्मन निधि योजना, श्री राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना एवं सांसद विजयपाल सिंह तोमर द्वारा बारहा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया.  के. के. सिंह बताया कि अनेक राष्ट्रीय हित के कार्य जिनसे जन सामान्य का जीवन प्रभावित हुआ है.

ठाकुर के. के. सिंह ने बताया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने देश भर के ठाकुर क्षत्रिय समाज को सम्मान दिया है. जैसे वर्तमान में भारत सरकार में ही रक्षा मंत्री, उर्जा मंत्री, खेल मंत्री, कानून मंत्री और कुछ समय पूर्व तक कृषि मंत्री वर्तमान में स्पीकर मध्य प्रदेश सरकार तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ठाकुर क्षत्रिय समाज से ही है. जहां तक भारतीय जनता पार्टी के संगठन की स्थिति है उसमें भी दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कई प्रदेशों में वरिष्ठ पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय अध्यक्ष, कई जिलों के जिला अध्यक्ष तथा चार राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी ने दिये  हैं. इसके अलावा भी अनेक महत्वपूर्ण पदों पर ठाकुर क्षत्रिय समाज को सम्मान भाजपा ने दिया है.
ठाकुर के. के सिंह उच्चशिक्षित, बेहद सरल स्वभाव के धनी सांसद विजय पाल सिंह तोमर  के पुत्र हैं. जिनकी बारहा क्षेत्र में लगातार बैठकों के कारण तथाकथित भाजपा विरोधियों के जाल में ठाकुर क्षत्रिय समाज नहीं फसें. इस क्षेत्र के प्रधानों तथा जागरूक व्यक्तियों ने शपथ ली, कहा कि हम ठाकुर विजयपाल सिंह तोमर  के साथ थे, हैं और रहेंगे.  भाजपा विरोधी जहां जनसभा करेंगे उसमें हम नहीं जाएंगे और अन्य लोगों को भी नहीं जाने देंगे. यही कारण रहा कि सिसौली में आयोजित कल भाजपा विरोधी जनसभा में बारहा क्षेत्र का जिम्मेदार ठाकुर क्षत्रिय समाज नहींं पहुंचा। लगभग,90 प्रतिशत बाहर से आये कुछ लोग बैठक करके चले गए। ठाकुर के. के. सिंह के प्रयास से भाजपा विरोधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया और बड़ी संख्या में भीड़ नहीं जुटीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts