लोकसभा चुनाव से पहले सपा को झटका लगा 

 सपा के पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी भाजपा में हुए शामिल 

मेरठ में भाजपा के पश्चिम के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई 

मेरठ।  मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग से पहले ही सपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। लंबे समय से धर्मसिंह सैनी के भाजपा में आने की चर्चाएं कई दिनों से चल रही थी।मेरठ में भाजपा के पश्चिम के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई है। सहारनपुर के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले धर्म सिंह सैनी 3 बार के विधायक और आयुष मंत्री रह चुके हैं।

 इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि धर्म सिंह सैनी की  घर वापसी हो गई है। 2007 से 2012 तक बसपा सरकार और 2017 से 2022 तक भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में चले गए थे। धर्मसिंह सैनी 2 बार सरसावा और 2 बार नकुड़ से विधायक रहे हैं।धर्म सिंह सैनी के भाजपा में जाने से सहारनपुर में सपा को तगड़ा झटका लगा है। सैनी वोटर में धर्म सिंह सैनी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts