ईवीएम में  कैद होगी चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की किस्मत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की मतदान कल
 विक्टोरिया पार्क से रवाना की गयी पोलिंग पार्टियां 

मेरठ। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में होने वाले आज मतदान में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी। जो आगामी चार जून को खुलेगी। वही  मतदान से पहले गुरुवार को जिलों से पोलिंग पार्टियां विक्टोरिया पार्क से  रवाना  हो गई । चुनाव से जुडे अधिकारियों ने विक्टोरिया पार्क का भौतिक निरीक्षण किया।  बता दें   दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।
 मेरठ सहित बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा इन आठ सीटों पर  आज वोटिंग होगी। विक्टोरिया पार्क से सुबह से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होनी आरंभ हो गयी। 
मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचना शुरू हो गईं  मेरठ के विक्टोरिया पार्क से सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो चुकी है। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विक्टोरिया पार्क में काफी बड़ा टैंट लगाया गया। जहां पर चुनाव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हुए । जहां से उन्हें चुनाव से संबधित सामान देकर पोलिंग केन्द्र  के लिए रवाना किया गया। इस दौरान चुनाव प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक ने निरीक्षण किया। कर्मचारियों को आ  रही परेशानी का तत्काल समाधान किया गया। 
चुनाव से जुड़े कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का परेशानी का सामना न करना पडे इसके लिए विक्टोरिया पार्क में सभी प्रकार की व्यवस्था कर रखी थी। बकायदा माइक से बसों का नंबर बताया जा रहा था। 
  मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे।जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं। पांचों विधानसभा में पिंक बूथ, दिव्यांग, मॉडल बूथ, युवा बूथ बनाए गए। प्रशासन के द्वारा बूथों सजावट का काम देर रात तक निपटा दिया । 
 पुलिस लाइन से रवाना हुई पुलिस पार्टियां 
 शुक्रवार को होने वाले दूसरे चरण के लिए लोकसभा चुनाव के लिए जहां  विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया । वहीं दूसरी ओर पुलिस लाइन से पुलिस पार्टियों को रवाना किया गया। 
 ये वोटरों की स्थिति
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 2.25 लाख वैश्य वोटर हैं. ठाकुर 60 हजार, ब्राह्मण डेढ़ लाख, जाट एक लाख, गुर्जर 90 हजार, मुस्लिम साढ़े पांच लाख, दलित तीन लाख, पंजाबी 50 हजार, पिछड़े व अन्य करीब चार लाख वोटर हैं।  यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 22 है। पुरुषों की संख्या 10 लाख 21 हजार 485 हैं. महिला मतदाता 9 लाख 25 हजार 525 हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts