रालोद महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर ने रविवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत को भेज दिया है।

 वहीं, लोस चुनाव के दौरान उनके इस्तीफे को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि सर्वेश पुंडीर भाजपा रालोद गठबंधन से आहत थीं। इस कारण से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। सर्वेश पुंडीर लंबे समय से रालोद से जुड‍़ी हुई थी। भाजपा के रालोद के गठबंधन से वह पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों से किनारा कर रही थी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts