सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ,मचा हड़कंप, लोग घरों में कैद

 वन विभाग की टीम तेंदूए को तलाश करने में रात भर जुटी रही 

मेरठ।  कंकरखेड़ा में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मचा है। तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा में शुक्रवार की  सुबह 5 बजे के आसपास तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी है। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए आपरेशन तेंदुआ शुरू किया है। वन विभाग को अभी सफलता नहीं मिल पायी है। वही लोगों में अभी दहशत का माहौल बना हुआ है। 



तेंदुआ दिखाई देने का मामला कंकरखेड़ा के आर्य नगर का है। कंकरखेड़ा के सरधना रोड स्थित आर्य नगर निवासी अभय ने अपने मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। अभय ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे तेंदुआ दिखाई दिया। इसी बीच एक बाइक सवार युवक सुबह के समय काम से जा रहा था। इसी दौरान युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। तेंदुए को देखकर युवक ने बाइक रोक ली। युवक का कहना है कि बाइक की तेज लाइट को देख तेंदुआ दूसरी तरफ भाग गया। इस दौरान युवक ने शोर मचाया। युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची और तेंदुआ की तलाश में जुट गई है। रात भर वन विभाग की टीम तेदुए को पकड़ने के प्रयास किए जाते रहे। इसके लिए बकायदा वन विभाग की ओर से पिजंरा लगाया गया। लेकिन तेंदूआ नजर नहीं आया। वही दूसरी ओर तेदुआ के न पकडे जाने पर लोगों को खौफ बढ़ गया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts