पुलिस पेपर लीक मामला

 रिसॉर्ट मालिक  को मेरठ एसटीएफ  ने गुरुग्राम से  किया गिरफ्तार

मेरठ। यूपी पुलिस पेपर लीक कांड में मेरठ एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ  ने गुरुवार को गुरुग्राम से नेचर वैली रिसॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को गिरफ्तार किया  है। ये वही रिसॉर्ट है, जहां गत माह  18 फरवरी सेकेंड शिफ्ट में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर 2 दिन पहले ही आउट कराया गया था।रिसॉर्ट में 1000 अभ्यर्थियों को बुलाकर एक साथ पेपर पढ़वाया गया था। पेपर को आउट कराने की पूरी प्लानिंग भी रिसॉर्ट में ही बनी थी। इसमें दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल, बिहार का डॉक्टर समेत अन्य शहरों से सॉल्वर पहुंचे थे।

मेरठ एसटीएफ  के एएसपी  ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सतीश को गुरुवार रात रिसॉर्ट से टीम गिरफ्तार  किया। उसे कंकरखेड़ा थाना लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका रिसॉर्ट 10 बीघा में फैला है। इसमें ही अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया गया था। बता दें  यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 17-18 फरवरी को हुई थी। इसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक की बात सामने आने के बाद राज्यभर में प्रदर्शन हुए। सीएम  योगी ने भर्ती परीक्षा रद्द कर दी। इसके साथ ही सरकार ने 6 महीने में फिर से परीक्षा कराने का फैसला किया।

पुलिस पेपर लीक की जांच  एसटीएफ को सौंपी गई। एसटीएफ  की जांच में पता चला है कि अहमदाबाद में पेपर छपे। इसके बाद यूपी भेजने के लिए पेपर सील्ड बॉक्स में अहमदाबाद की ट्रांसपोर्ट कंपनी में भेजे गए। यहीं से कर्मचारियों ने पेपर लीक कर दिया। इन कर्मचारियों ने सील्ड बॉक्स को तोड़ने के लिए पटना से स्पेशलिस्ट को बुलाया। पुलिस भर्ती पेपर लीक केस में 178 एफआर दर्ज कराई गई हैं। इनमें से 15 एफआईआर  दर्ज कराई हैं। अब तक 396 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरोह के मुख्य आरोपी रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा की तलाश जारी है, जो आरोपी अब तक जेल गए हैं। उनकी संपत्ति की भी जांच की जा रही है। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts