केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अकुंश चौधरी समेत अन्य नेता दिल्ली में हुए गिरफ्तार
मेरठ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर दिया। आधी रात तक मेरठ की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डटे रहे। केजरीवाल काे गिरफ्तार का विरोध प्रदर्शन करते हुए मेरठ के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी समेत दर्जनाें नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आम आदमी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा उन्होंने ये लड़ाई सिर्फ अरविंद केजरीवाल की नहीं है ये लड़ाई पूरे विपक्ष और देश की है।दिल्ली की आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी देश व्यापी विरोध प्रदर्शन का रहीहै। अंकुश चौधरी ने कहा कि लंबी कुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था। लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बाद भी पीएम मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। आप नेता ने कहा कि भाजपा चुनाव मैदान में सामना करे। पीछे से क्यों झूठा केस बनाकर हमला कर रहे हो। देश के लिए हम सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। अब यह इस देश की जनता बनाम भाजपा की लड़ाई है।
उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का आंदोलनकारी कोख से हुआ है। उन्होंने पार्टी एक एक -कार्यकत्र्ता एकजुट है। पीएम मोदी -गृह मंत्री अमित पर आरोप लगाते हुए उनकी गिदड भभकी से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की बेहतरी के जो काम किया है। विधान सभा लेकर लोकसभा तक इसका विरोध किया जाएगा। देश से तानाशाही सरकार को हटाने के लिए जो कदम उठाने होंगे वह आम आदमी पार्टी उठाएंगी। गिरफ्तार होने वालो में पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार , फुरकान त्रूागी , भूप सिंह आदि शामिलहै।
No comments:
Post a Comment