दबथुवा के जंगल में  महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप 

गले पर दबाने का निशान,पुलिस मामले की जांच में जुटी

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र स्थित गांव दबथवा के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। घंटों बाद भी पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

गांव दबथुवा के जंगल में गांव का ही रहने वाला गजेंद्र नाम का किसान अपने पशुओं के लिए चारा लेने गया था। किसान ने अपने खेत में महिला का शव पकड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया, टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।मृतक महिला की उम्र3 करीब 32 वर्ष के आसपास है, और महिला ने जींस और टॉप पहना हुआ था। वही मृतक महिला के गले पर मौजूद निशान महिला की गला दबाकर हत्या की गवाही दे रहे थे। गांव के लोग अंदेशा जता रहे हैं कि महिला की हत्या कहीं और की गई है, और शव को सड़क से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल में लाकर फेंक दिया गया। मृतक महिला के सीधे हाथ में कलावा और एक हाथ पर एस लिखा हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस मृतका की पहचान का प्रयास कर रही है। वही पुलिस को घटनास्थल पर महिला की हत्या का कोई सबूत भी नहीं मिला है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 32 वर्ष के आसपास है और उसके एक हाथ कलावा जबकि दूसरे हाथ पर एस लिखा हुआ है। मृतक महिला की पहचान करने के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं और शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। एसपी देहात ने बताया कि जल्द महिला की जानकारी जताकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts