डीईआईसी में राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नोएडा, 22 मार्च 2024.। डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी) में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम में डॉ. धर्मवीर ने बच्चों में होने वाले विभिन्न जन्म दोषों के बारे में जानकारी दी। डॉ. चित्रा ने डीईआईसी  में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।  डॉ. शामली दीक्षित ने बच्चों के जन्मजात दोष- खुले होंठ या खुले मुंह के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में सुप्रिया भूषण ने बच्चों में मोबाइल फोन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें। बच्चों को समय दें, उन्हें फोन पकड़ाने की गलती न करें। पूनम गुप्ता ने विशेष शिक्षक के रूप में बच्चों की पढ़ाई से संबंधित चीजों के बारे में जानकारी दी। वहीं अरुषि कपूर, ऑडियोलॉजिस्ट और भाषा चिकित्सक ने बच्चों में सुनने के दोषों के बारे में बताया। अंत में  अभिषेक बरहेला, सामाजिक कार्यकर्ता ने जन्म के समय बच्चों में दोष होने के बारे में जागरूक किया।

राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएसके) की डीईआईसी मैनेजर रचना वर्मा ने बताया- आरबीएसके के अंतर्गत छह साल तक के बच्चों की 42 जन्मजात विकृतियों का उपचार किया जाता है।  उन्होंने कहा जन्मजात दोष जन्म के समय मौजूद संरचनात्मक परिवर्तन हैं जो हृदय, मस्तिष्क, पैर जैसे शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं। वह शरीर के दिखने वाले अंग, काम करने के तरीके या दोनों को प्रभावित कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts