सुभारती विवि को मिला राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता अवार्ड एवं सीईओ डॉ.शल्या राज को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व अवार्ड

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि को नई दिल्ली स्थित होटल पार्क में भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता अवार्ड मिला। इसके साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज को महिला दिवस के विशेष अवसर पर राष्ट्रीय महिला नेतृत्व अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ.वैभव गोयल भारतीय को महिला अधिकारों की सुरक्षा हेतु सुझावों पर हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला।

यह सम्मान मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा, न्यायाधीश धर्मेश शर्मा एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के सेक्रेट्री जनरल विजय गौड़ ने सुभारती विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम याकूब एवं सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ.वैभव गोयल भारतीय को प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने भागीदारी जन सहयोग समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित किये जा रहे है और विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने के साथ छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशहित में योगदान देने के हेतु प्रेरित कर रहा है।

सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि जागरूकता से ही अपने अधिकारों की पहचान होती है।सम्मान मिलने पर कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और सरदार पटेल सुभारती लॉ कॅालेज द्वारा विद्यार्थियों में कानूनी ज्ञान वर्धन कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।इस अवसर पर कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम याकूब सहित देशभर के शिक्षाविद, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts