अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

कैंसर से लड‍़ रही व जंग जीत चुकी सुपर महिला को किया गया सम्मानित 

 चिकित्सकों ने उनके अदम्य साहस के परिचय को किया सलाम 

 मेरठ। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यूटिमा हॉस्टिल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कैंसर से जंग लड़ रही व कैंसर को मात दे चुकी ऐसी महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर आईएमए के चिकित्सकों ने सम्मान किया। इस मौके पर ऐसी महिलाओं के दिए गये अदम्य व साहस के परिजय को चिकित्सकों  से सैल्यूट किया। 

 डिपार्टमेंट ऑफ़ ब्रैस्ट एंड एंडोक्रान सर्जरी  के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम काे  डॉ. सुधि अग्रवाल कम्बोज के द्वारा आयोजित किया गया।  जिसमे Breast cancer and Endocrine cancer  थाइरोइड केसर, न्यूरो एंडोक्रान कैंसर से लड़ कर विजय पाने वाली उन सभी महिलाओ को सम्मान दिया गया, जिन्होंने अपने अदभ्य साहस का परिचय देते हुए इन बिमारियों को हराया और समाज के लिए एक मिसाल कायम की।

 डा सुधि काम्बोज ने बताया  मुजफ्फर नगर निवासी रेनू अरोड़ा 2019 में कैंसर हुआ है। लेकिन इतनी उम्र के बाद बाद उन्होंने जिदंगी से हार न मानते हुए कैंसर से जंग दो साल  में उपचार के बाद जीत ली। वह लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई। वह कैंसर के प्रति जागरूक्ता अभियान चला रही है। ऐसी एक ही एक रेशमा की मॉ को बीस साल पहले कैंसर हुआ  हुआ था। रेशमा भी में 2015 कैंसर के लक्षण दिखाई दिए। उसका दस घंटे तक आरपेशन चला था। आज रेशमा समाज के लिए संजीवनी बनी है। वह अपने समाज को कैंसर के प्रति जागरूक कर रही है। माेदीनगर की अंजली, पूनम वर्मा , अनीता जैन, मधु, रूकैया, विमला,  सर्वेश कुमारी,  सुधा,  रेखा  ऐसे महिला ने कैंसर से कैसे जंग जीती के बारे में विस्तार से बताया । सबका एक सुर में कहना था। कैंसर होने पर हताश न हो । इसका उपचार संभव है। आज कैंसर की रोकथाम के लिए नयी नयी तकनीक इजाद हो रही है। चिकित्सकतो उपचार करता है। लेकिन सबसे जरूरी है। अपने को बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत करें।  

 आईएमए मेरठ के अध्यक्ष डा. संदीप जैन ने बताया उनकी मॉ को कैंसर था। उन्होंने डा सुधि से सम्पर्क किया। बढ़ती उम्र होने के भी  डा सुधि काम्बोज  ने उनकी मॉ के कैंसर को ठीक किया। 

 न्यूटिमा हॉस्पिटल के निदेशक डा संदीप गर्ग ने बताया अभी भी दिल्ली से बेहतर उपचार मेरठ में आसानी से लोगों को मिल रहा है। कैंसर जैसी बीमारी को उपचार यहां पर दो से तीन लाख रूपये में हो रहा है। वही  दिल्ली व अन्य राज्यों में यह उपचार चार गुणा खर्च कर  किया जा रहा है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सुपर हीरो से कहा कि वह समाज केलिए प्रेरणा स्त्राेत है। इस मौके पर  डॉ रोहित कंबोज, डॉ वी बेम्बी, डॉ मीना बेम्बी, डॉ संदीप गर्ग, डॉ श्वेता गर्ग, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ अनुपमा उपाध्याय, डॉ प्रियांक गर्ग, डॉ प्रियंका गर्ग, डॉ हरिराज तोमर, डॉ मुनेश तोमर, डॉ एच के डोगरा, डॉ दीप्ति डोगरा, डॉ विनोद शर्मा, डॉ अवनीत राणा, डॉ शालीन शर्मा, डॉ वत्सला शर्मा, डॉ संदीप कंसल, डॉ. रितु केला और कैप्टन राजीव रस्तोगी, आदि को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाले चिकित्सकों ने  सुपर हीरोज का उत्साह वर्धन किया।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts