23 से 26 तक मिलेगी निर्बाध बिजली की आपूर्ति 

मेरठ। होली के अवसर पर प्रबन्ध निदेशक  ईशा दुहन ने समस्त 14 जनपदों के अधिकारियों को 23 मार्च की सांय 6ः00 बजे से  26  के प्रातः 7ः00 बजे तक सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। होली के दौरान व्यवधानरहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की अवकाश स्वीकृत न किये जाने का निर्णय प्रबन्धन द्वारा लिया गया है। 

प्रबन्ध निदेशक ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रहते हुये पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को निर्वाहन करने के निर्देश दिये हैं। होली पर्व के अवसर पर विद्युत व्यवस्था बनाये रखने एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने हेतु डिस्काॅम मुख्यालय के अधिकारियों को मण्डलवार नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डिस्काॅम मुख्यालय के तकनीकी अनुभाग से समस्त वितरण क्षेत्रों को तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी प्रकार के ब्रेकडाउन या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निस्तारण किया जाये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts