डीएवी में महर्षि दयानंद सरस्वती  का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्म दिवस

मेरठ ।  महर्षि दयानंद सरस्वती डीएवी, संस्था के लिए आधार स्तंभ स्वरूप हैं, उन्हीं के आदर्शों पर आधारित व निर्मित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल,  में महर्षि दयानंद सरस्वती  का 200 वां जन्मोत्सव को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महर्षि दयानंद सरस्वती अपने जीवन मूल्यों के लिए सदैव स्मरणीय हैं, उन्होंने कभी भी जीवन के सकारात्मक मूल्यों से समझौता नहीं किया और विद्यार्थियों के प्रेरक महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन से परिचित कराते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

महर्षि दयानंद सरस्वती ने सदैव 'वेदों की ओर लौटो' का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों को वेदों में वर्णित जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं से परिचित कराया गया। आज भटकाव का माहौल है, इससे उबरने के लिए वेदों में वर्णित जीवन शैली की आवश्यकता है और इसी आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को 'वेदों' के महत्व तथा उसमें वर्णित सकारात्मकता का परिचय दिया गया।

वैदिक परंपरा का निर्वाह करते हुए विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद सरस्वती  के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 'स्मरणोत्सव यज्ञ' किया तथा महर्षि दयानंद सरस्वती जी को स्मरण किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts