मेरठ सहित वेस्ट यूपी में किसानों का प्रदर्शन आज
दिल्ली जाने वाले रास्तों को ट्रेक्टर लगाकर रोकेंगे, टोल प्लाजाओं पर भी रहेगा किसानों का डेरा
सुबह से किसानों का जुटना हुआ आरंभ, पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट पर
मेरठ। पंजाब में आंदोलित किसानों के समर्थन और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर मेरठ सहित पूरे पश्चिमी यूपी में आज किसान प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में किसान ट्रेक्टर मार्च निकालेंगे। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर ट्रेक्टर लगाकर लाइन ब्लॉक करेंगे। इसके साथ ही किसान डब्लूटीओ का पुतला दहन करेंगे।सोमवार सुबह से ही किसानों को जुटना आरंभ हो गया है।
किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस, प्रशासन अलर्ट है। किसानों ने टोल पर भी प्रदर्शन की तैयारी की हुई है। किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को आज मुश्किल का सामना कर पड़ सकता है। किसान सकौती, मोहिउद्दीनपुर, कैलाशी अस्पताल तीन जगहों से प्रोटेस्ट की शुरूआत करेंगे।
भाकियू मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल के बाद हम अपने नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में यह प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के सभी पदाधिकारी, किसान इसमें शामिल होंगे। विश्व व्यापार संगठन का पुतला भी फूकेंगे। पंजाब में आंदोलित किसानों के समर्थन में और एमएसपी आदि की मांगों को लेकर हमारा प्रदर्शन होगा।मेरठ में सकौती, दौराला ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सुरानी के संयुक्त नेतृत्व में दादरी थाने से दौराला, पल्लवपुरम, एनएच 58 की बांई तरफ ट्रेक्टर लगाकर एक लाइन को रोका जाएगा। यहां से दिल्ली लाइन को ब्लॉक किया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में पल्लवपुरम चौकी से सुभारती विवि, टीपीनगर से दिल्ली लाइन को ट्रेक्टर लगाकर बंद किया जाएगा।भाकियू टिकैत के नेता विजयपाल चौधरी भी सुभारती यूनिवर्सिटी से परतापुर थाना, मोहिउद्दीनपुर तक अपने किसानों के साथ रास्ता रोकेंगे।
पूर्व जिला महासचिव व छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार करनावल तथा पूर्व मंडल सचिव गजेंद्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में मेरठ करनाल हाईवे स्थित रिठाली चौराहा थाना क्षेत्र सरूरपुर जनपद मेरठ से 60-80 किसानों द्वारा 35-40 ट्रैक्टरो से मार्च कर ग्राम नानू थाना क्षेत्र सरधना जनपद मेरठ पर पहुंचकर एक कतार में शांति पूर्वक ट्रैक्टर खड़े कर राष्ट्रीय व्यापार संगठन का पुतला दहन किया जाएगा।पूर्व जिला महासचिव विनेश प्रधान के नेतृत्व में 25-30 किसानों का 10-15 ट्रैक्टरों से ग्राम छूर थाना सरधना से इस प्रोटेस्ट में भाग लेने जाएंगे।युवा तहसील अध्यक्ष सरधना देशपाल हुड्डा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामबोस के संयुक्त नेतृत्व में 40-50 किसानों का 15-20 ट्रैक्टरों से ग्राम बहादुरपुर थाना सरधना से जाएंगे।पूर्व जिला संगठन मंत्री संजय दौरालिया के नेतृत्व में 80-100 किसानों द्वारा 40-50 ट्रैक्टरों से मेरठ बिजनौर हाईवे स्थित छोटा मवाना कस्बा व थाना मवाना चौकी के सामने पहुंचकर मसूरी थाना इंचोली तक ट्रैक्टरों का मुँह मेरठ की ओर करके प्रोटेस्ट करेंगे।
रात भर चलता बैठकों को दौर
ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों द्वारा बैठकों का दौर चलता रहा। इस दौरान टैक्टर मार्च को सफलतापूर्वक दिल्ली तक ले जाने के लिए रणनीति बनायी गयी।


No comments:
Post a Comment