एसपी को नहीं पहचान पाए पार्किंग कर्मचारी, हड़काया

 बिना वर्दी के किया ब्रजघाट पार्किंग का स्टिंग
ठेकेदार व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

हापुड़।गंगा नगरी में नगर पालिका की ओर से छोड़े गए पार्किंग ठेके में वाहन स्वामियों से निधार्रित मूल्य से अधिक रकम लेने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वयं बिना वर्दी के साथ प्राइेवट वाहनों से पहुंचे एसपी को भी पार्किंग कर्मचारी ने हड़का दिया।
 एसपी द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद कर्मचारी को मामले की जानकारी हो सकी। एसपी ने मौके से एक कर्मचारी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एसपी की इस कार्रवाई से गंगा नगरी में हड़कंप मचा गया है। गंगा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पालिका की ओर से पार्किंग की सुविधा दी गई है। इसके लिए हर साल वसूली के लिए ठेका छोडा़ जाता है। इस बार भी ठेकेदार द्वारा वाहनों से वसूली की जा रही है। पालिका की ओर से 53 रुपये निधार्रित किए गए है। उसके बाद भी कर्मचारी वाहन स्वामी से 53 रुपये के बजाए 60 से 150 रुपये तक भी ले रहे है। इसकी शिकायत को देख एसपी अभिषेक वर्मा स्वयं एक प्राइेवट वाहन से सवार होकर अपने दल बल से गंगा नगरी पहुंच गए। एसपी ने पार्किंग में अलग अलग स्थान पर पहुंच कर पर्ची कटवाई। यहां उनको पहले 50 रुपये की पर्ची काटी गई, जबकि दूसरे स्थान पर 60 रुपये की पर्ची काटी गई। एसपी ने निधार्रित शुल्क देने के लिए कहा तो कर्मचारी ने एसपी को ही हड़का दिया। उसके बाद एसपी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को पकड़वा दिया। जिसको कोतवाली भेजकर एसपी ने कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि गंगा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts