मेरठ की मानसी यादव और पलक का नेपाल हाकी लीग के लिए चयन

 मेरठ।  जिले  की महिला हॉकी खिलाड़ी मानसी यादव और पलक का नेपाल हाकी लीग के लिए चयन हुआ है। नेपाल महिला हॉकी लीग जनक पुर में 14 फरवरी  से 24 फरवरी तक आयोजित होगी।

 नेपाल हाकी लीग में प्रतिभाग करने वाली प्रत्येक टीम में अन्य देशों की केवल चार खिलाड़ी खेलेंगी। मानसी यादव और पलक जनकपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। मानसी और पलक एन ए एस कालिज मेरठ में स्नातक की छात्रा है और कोच प्रदीप चिन्योटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उक्त दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व भी कर रही है। मानसी यादव और पलक का नेपाल हाकी लीग में चयन होने पर प्रबंधन सचिव अमित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, मेरठ हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह, अंतर्राष्ट्रीय अंपायर शिवानी शर्मा, प्रभा ठाकुर, शिवा भारद्वाज, जोगेंद्र सिंह, कोच भूपेश कुमार, मनोज कुमार, प्रो सुनील शर्मा, ज्योति तालियान एवं समस्त खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts