छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गयी 

 मेरठ। मराठा समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र में जिस प्रकार से पूजन परंपरागत तरीके से और विधि विधान किया जाता है उसका पूर्ण पालन इस अवसर पर किया गया। 

छत्रपति शिवाजी महाराज को छोटे से पालने में महिलाओं द्वारा झुलाया गया, कुमकुम और हल्दी लगाकर उनको तिलक किया गया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल द्वारा दुग्धाअभिषेक और गुलाब के फूलों की बनी माला से माल्यार्पण  किया गया। छोटे-छोटे बच्चे छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा धारण कर इस कार्यक्रम में आए थे। मराठा समाज की महिलाओं ने मराठा परंपरागत तरह से साड़ियां पहनी और नाक में मुंदरी और अन्य आभूषणों का श्रृंगार किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन जीरो माइल स्थित छत्रपति शिवाजी संस्थान के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी चौक पर किया गया। कार्यक्रम में मराठा समाज के अध्यक्ष महेंद्र पाटील, विनोद मराठा, राजू हस्बे, सुनील मराठा, विजय मराठा,आदि के साथ-साथ मराठा समाज के सेना में मेरठ के रहने वाले सैनिकों ने भी प्रतिभागिता की।

आज छत्रपती शिवाजी महाराज के जन्म उत्सव  के उपलक्ष में श्री गणेश महाराष्ट्र मित्र मंडल में  महाराष्ट्र की महिलाओ द्वारा नृत्य संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे महाराज की जन्मोत्सव की कहानी दर्षाई गयी तथा महाराज आज की इतिहास की कहानी छोटे बच्चो द्वारा नाट्यरूपांतरण मे दर्शाई गयी। महाराज के विषय मे समस्त निम्न कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा पूर्ण दिवस आज महाराज के चरणों के पास भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री गणेश महाराज मित्र मंडल मंडल के  समस्त कार्यकर्ता दिग्विजय पाटील, मनोज मोहिते तथा सचिन मोरे भी उपस्थित थे।समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश महाराज मित्र मंडळ द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts