बड़े धूमधाम से मनाया गया चौधरी अजीत सिंह का जन्मदिवस,दी गई श्रद्धांजलि

 आज भी किसानों के दिल में बसते हैं अजीत सिंह: प्रतीक जैन

मेरठ।राष्ट्रीय लोकदल के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओ ने दिल्ली रालोद पार्टी कार्यलय पर एकत्र होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व चौधरी अजित सिंह का 85 वा जन्मदिन मनाया। इसके बाद  जन्मदिवस पर शहर में मिठाई बांटी गई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर‌ जन्मदिन की शुभकामनायें दी। कार्यकर्ताओं ने स्व. अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता प्रतीक जैन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों और मजदूरों की आवाज बनने का काम किया है। उनका कहना था कि यह ऐसा जन्मदिवस है जिसमे चौधरी साहब हमारे बीच नहीं है। हमें बेहद दुख भी है कि वे आज हमारे बीच नहीं है और खुशी यह है कि आज उनका जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने अपना पूरा जीवन गरीब किसानों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी उनके आदर्शो पर चलने का काम करें। किसानों के दिलों में आज भी चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे जैन चौधरी बसते हैं आज भी किसान अपना मसीहा चौधरी अजीत सिंह को ही मानता है।आज स्व. अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है । इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक तोमर , राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन अल्पसंख्यक, जिला अध्यक्ष वकील सैफी, पूर्व पार्षद मोमिन, यासीन अंसारी, कुलदीप हुड्डा, युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा विपिन त्यागी, अरुण प्रधान शेखपुरा,आकाश त्यागी,विशाल राजापुर आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts