केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा से नौ देशों के 25 विद्यार्थियों का समूह सीसीएसयू 

  मेरठ। केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा से नौ देशों के 25 विद्यार्थियों का समूह आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय  पहुंचा।  विश्वविद्यालय के पंडित मदन मोहन मालवीय हिंदी साहित्यकार कुटीर में डॉक्टर वीना शर्मा पूर्व निदेशक केंद्र हिंदी संस्थान, जोगेंद्र सिंह मीणा, डॉक्टर उमेश चंद्र सिरसवारी, डॉक्टर रूपा गुप्ता तथा  जितेंद्र सिंह के के साथ टीम पहुंची। 

 इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी डॉक्टर अंजु, डॉक्टर विद्यासागर सिंह, डॉक्टर प्रवीण कटारिया, डॉक्टर यज्ञेश कुमार के साथ विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने साहित्यकार कुटीर में उनका स्वागत किया और साहित्यकारों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक विभागों के विद्यार्थी भी शामिल थे। रूस, बेलारूस श्रीलंका,  इंडोनेशिया ट्रिनिडाड एवं टोबैगो, मिस्र, सहित 9 देशों के विद्यार्थियों इस साहित्यकार कुटीर में सम्मोहित हो गए। उन्होंने कहा कि उनको चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जैसा साहित्यकार कुटीर और कहीं नहीं दिखाई दिया।साहित्यकार कुटीर में विद्यार्थियों ने फोटो लिए और साहित्यकारों के बारे में अपने विचार भी प्रस्तुत किया तथा साहित्य की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर हिंदी विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों  ने सभी साहित्यकारों के बारे में जानकारियां दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts