लघु उद्योग भारती (महिला) ने श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लगाया लंगर
जालंधर, 22 जनवरी (राहुल)- लघु उद्योग भारती पंजाब के महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश महासचिव श्रीमती सीमा धूमल के सानिध्य में सदियों के सतत संघर्ष और प्रतीक्षा के पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम पुन: अपने भव्य दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने के उपलक्ष्य में स्थानीय श्री गीता मंदिर, मॉडल टाउन,जालंधर के समक्ष लंगर लगाया गया। इससे पूर्व श्रीराम लल्ला के जीवनवृत व इतिहास को वर्णित करने वाले गीत, भजनो व सकीर्तन के पश्चात लगाए लंगर में गर्मागर्म चाय, समोसे, मिष्ठान के साथ साथ विभिन्न पकवान वितरित किए गए। इस अवसर पर पूनम ठाकुर, सविता ठाकुर, सरोज भंडारी, पल्लवी ठाकुर व अन्य ने सक्रिय सहयोग दिया। उसके महा दीपोत्सव भी पूरे उल्लास व उत्साह से मनाया गया। देसी घी से दीपक प्रज्वलित कर प्रभु राम नाम के विजयमन्त्र का जाप किया गया।
- श्री गीता मंदिर, मॉडल टाउन के समक्ष लंगर वितरित करते हुए लघु उद्योग भारती महिला इकाई पंजाब के सदस्य व पदाधिकारी
No comments:
Post a Comment