घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

आपस में टकराए कई वाहन, एक की मौत 10 घायल
नोएडा (एजेंसी)।
गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर करौली बांगर गांव के पास हुई, जब एक बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया इसके बाद पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान इटावा निवासी सत्यप्रकाश की मौत हो गई।'' घटना में घायल अन्य लोगों का जेवर और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत: हादसा घने कोहरे के कारण हुआ और मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts