खेत में मिली  में शव  मिलने से मची सनसनी

मेरठ। जानी खुर्द क्षेत्र के गांव खेड़की के जंगल में एक खेत में अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि मृतक व्यक्ति मंदबुद्धि था। काफी समय से वह क्षेत्र में घूम रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का मानना है कि उक्त व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है। गांव खिड़की निवासी देवेंद्र अपने खेत में काम करने गया था। इस दौरान उसे सरसों के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति काफी समय से क्षेत्र में आवारा घूम रहा था। वह मंदबुद्धि था। उसके तन पर कपड़े भी कम थे। संभावना है कि रात में सर्दी लगने से उसकी मौत हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts