पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक आशुतोष टंडन का निधन

 मेदांता में चल रहा था इलाज
नई दिल्ली (एजेंसी)।
उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशुतोष टंडन गोपाल का गुरुवार को निधन हो गया। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लखनऊ पूर्वी सीट से वर्तमान में बीजेपी विधायक थे। भाजपा नेताओं ने जताया शोक।
वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें आईसीयू सपोर्ट में भी रखा गया था। हालांकि उसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार जरूर हुआ था लेकिन फिर तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!

No comments:

Post a Comment

Popular Posts