हर्षोल्लास के साल मनाया गया दीपावी पर्व 

200 करोड के पटाखे दीवाली पर जले 

 मेरठ। मेरठ में दीवाली पर्व धूमधाम से  मनाया गया। दीवाली को दिनभर बाजारों में शॉपिंग के लिए लोगों की भीड़ रही। एक दूसरे को दीवाली विश करने के लिए लोग मिलने पहुंचे। वहीं शाम होते ही घरों में दीवाली पूजन की तैयारियां हुई और लक्ष्मी पूजन किया गया। इसके बाद आसमान आतिशबाजी की रोशनी से नहा गया। शहर से देहात तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी चप्पे चप्पे पर तैनात रही। तमामबंदिशों के बाद भी शहर में जमकर आतिशबाजी की गयी। 



 दिवाली को लेकर शहर के बाजारों में जिसमें प्रमुख रूप से सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, शारदा बाजार, पीएल शर्मा रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, साकेत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मार्केट, गोल मार्केट, कंकरखेड़ा, बुढ़ाना गेट बाजारों को लाइटों, झालरों और फूलों से खूब सजाया गया। सजे हुए बाजारों में लोगों ने शॉपिंग का आनंद उठाया। मिठाई, गिफ्ट आयटम की दुकानों पर भारी भीड़ रही। दीवाली के दिन तक लोगों ने दीपक, पूजा का सामान, फूल, बर्तन और इलेक्ट्रानिक आयटमों की शॉपिंग की है।



 पूजा के बाद शुरू हुइ आतिशबाजी 

 रविवार की रात को पूजा अर्चना के बाद शहर भर में जमकर पटाखेबाजी गयी। कही पर भी एनजीटी के आदेश का पालन होता दिखाई नहीं दिया। प्रतिबंध के बावजूद दुकानों पर जमकर पटाखों केा बेचा गया। रात को क्या सडके क्या गलियां सभी पटाखों की रात से भर गये। सुबह के समय नगर निगम की कूडा गाडियां अधिकतर छूटे हुए पटाखों की राख से भरी देखी गयी। 



मंदिरों में भी दीवाली पर विशेष सजावट हुई। औघड़नाथ मंदिर, कालेश्वर मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर सम्राट पैलेस में मां का महालक्ष्मी रूप सजाकर कमल पर विराजित किया गया। इसी तरह शहर के अन्य मंदिरों में दीप मल्लिकाएं सजाई गईं। मलखान सिंह कॉलेज में 1हजार दीपकों की सजावट की गई। टेँट व्यापार एसोसिएशन ने भारत माता का नक्शा बनाकर दीपक जलाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts