पूरे विश्व में भारत का बज रहा डंकाः पीएम मोदी

 बोले- कांग्रेस के गुब्बारे की निकल गई हवा
सतना (एजेंसी)।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने देश में गरीब लोगों को चार करोड़ पक्के मकान मुहैया कराए हैं। पीएम ने लोगों से कहा आपका एक वोट भाजपा को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने, दिल्ली में मोदी को मजबूत करने और राज्य में कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा मैंने मुफ्त राशन योजना को अगले पांच साल तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं है। राज्य के युवाओं को कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं दिखता। राज्य को मोदी द्वारा दी गई गारंटी पर भरोसा है। हर गारंटी की पूरी होने की गारंटी। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आई तबाही लाई। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार राज्य में लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराने में विफल रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश का चुनाव बहुत दिलचस्प है। इस बार एमपी की भविष्य माताएं-बहनें तय करने वाली हैं। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। जब गुब्बारे की हवा निकलती है तो वो लड़खड़ाता है। वैसे ही कांग्रेस के नेता लड़खड़ा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट में त्रिविद शक्ति का साहस है। आपका वोट यहां भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है, आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट एमपी को कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार से 100 कोष दूर ले जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts