10वीं छात्रा बनी मां
अस्पताल के शौचालय में दिया बच्ची को जन्म, परिजनों को नहीं थी जानकारी
हाथरस। पेट दर्द होने पर इलाज के लिए परिजनों के साथ जिला अस्पताल आई किशोरी ने शौचालय में बच्ची को जन्म दिया है।किशोरी और उसकी बच्ची दोनों महिला जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
हाथरस के एक गांव की रहने वाली किशोरी मथुरा जिले में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ रही है।वह वहां दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह करीब चार दिन पहले ननिहाल से अपने घर आई थी। जहां उसके पेट मे दर्द की शिकायत हुई तो परिवर के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां दस्त होने पर परिजन उसे अस्पताल के शौचालय में ले कर गए, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।बच्ची शौचालय के पॉट में फंस गई थी। यह जानकारी अस्पताल के स्टाफ को हुई तो बच्चे को उसमें से निकाल कर महिला जिला अस्पताल ले जाया गया।नवजात बच्ची और उसकी मां को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी के ननिहाल में ही एक युवक से शारीरिक संबंध बन गए थे।उसे इस बात का अहसास भी नहीं था कि वह गर्भवती है।
महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.शैली सिंह ने बताया कि एक बिन ब्याही किशोरी ने जिला अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची व उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment