एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच दिवाली त्योहार से पहले लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ाए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज से यानि एक नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी है।
कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। बीते महीने एक अक्टूबर को यह सिलेंडर 1731.50 रुपए के दाम पर मिल रहा था। दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 101.50 रुपए मंहगी हो गई है। वहीं, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1785.50 रुपये पर आ गए हैं और ये 101.50 रुपये महंगा हुआ है।
No comments:
Post a Comment