एशियाई खेलो में भारत को पदकाें का शतक लगा
14 दिन अक पांच पदकों पर किया कब्जा
महिला कबडडी में चीन ताइपे को रहा कर पीले तमगे पर किया कब्जा
हांगझोऊ,एजेंसी। शनिवार को भारत ने एशियाई खेलो में पदकों का शतक पूरा कर लिया है। आज अब तक भारत पांच पदक जीत चुका है। अभी कई स्पर्धा में पदकों की उम्मीद जताई जा रही है।
महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।
कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो पदक मिले हैं। ओजस देवतले ने स्वर्ण और अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता है। फाइनल में दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला था। ऐसे में देश को दोनों पदक मिलने तय थे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से दोनों को पदक का रंग तय करना था। ओजस ने 149 के स्कोर के साथ स्वर्ण और अभिषेक ने 147 का स्कोर कर रजत जीता।महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए 149-145 के अंतर से फाइनल मैच अपने नाम किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की सो सी को हराया। कंपाउंड आर्चरी में भारत ने सभी प्रतियोगिताएं जीती हैं।
एशियाई खेलों में भारत ने पहले दिन पांच दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ,पांचवे दिन तीन , छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच , आठवें दिन 15 नौवें दिन सात, दसवें दिन 9,11 वें दिन 12 ,12 दिन पांच 13 वें दिन 9 पदक और आज अभी तक पांच पदक भारत प्राप्त कर चुका है। कुछ मिलाकर आज भारत सौ के आंकडे काे पार कर लेगा।
पदकों की स्थिति
स्वर्णः 25
रजतः 35
कांस्यः 40
कुलः 100



No comments:
Post a Comment