जातिगत गणना के मुद्दे पर होगा अगला चुनावः अखिलेश
सपा अध्यक्ष ने किया भाजपा पर कटाक्ष
लखनऊ (एजेंसी)। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव जातिगत जनगणना पर होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नए लोकसभा भवन के साथ ही भाजपा नया संविधान भी बनाना चाहती है।
अखिलेश यादव समाजवादी बाबा साहब वाहिनी और समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्ति अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे सिर्फ ठेकेदार व इंजीनियर खुश होते हैं। इससे आम जनता को कोई राहत नहीं मिलती।
उन्होंने कहा कि बिहार के जातिगत सर्वे से एक नई अलख जगी है। जातिगत जनगणना के तहत अगर नीतियां बनेंगी तो सामाजिक न्याय की बाबा साहब की परिकल्पना पूरी होगी। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस भी अब जातिगत जनगणना के समर्थन में है, जोकि चमत्कार है।


No comments:
Post a Comment