गाडी हटाने को लेकर राली चौहान में चली तांबडतोंड गोलिंया
गोलीबारी में चाचा भतीजें को लगी गोली , मेडिकल में भर्ती
मेरठ। थाना भावनपुर के राली चौहान गांव में उस समय हडकंप मच गया। जब गाडी हटाने केा लेकर तांबडतोड गोलियां चल गयी। जिसमें चाचा भतीज गोली लगने से घायल हो गये। घटना की जानकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच पडताल में जुटी गयी है।
राहुल चौहान पुत्र कृष्णपाल चोहान ने बताया कि उसके दूसरे चाचा कंवर पाल चोहान अपनी बहन को लेकर बहचौला जा रहे थे। तभी सामने से छोटू उर्फ लवीस पुत्र आजाद चौहान अपनी गाडी लेकर आया और कंवरपाल की गाडी के आगे खडी कर दी। जिस पर कंवर पाल ने उससे गाडी हटाने के लिए कहा तो छोटू उर्फ लवीस ने कहा कि उसकी गाडी में बैकगेयर नहीं होता है। उसकी गाडी आगे की ओर ही जाती है। जिस पर दोनो में विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते दोनो के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान छोटू उर्फ लवीस ने भागते हुए आधा घंटे में वापिस लौटने की धमकी देकर फरार हो गया।
वही कुछ समय के बाद छोटू उर्फ लवीश अपने एक अन्य साथी के साथ आया ओर गाली गलौज करते हुए हवाई फायर किया।जिस पर कृष्ण पाल जैसे ही चारपाई से उठकर रास्ते की ओर गया तभी सामने छोटू उर्फ लवीश ने लगातार दो गोली चलाई। जिस पर एक गोली कृष्णपाल के हाथ को छूते हुए निकल गई। वही दूसरी गोली कृष्णपाल के पेट में जा लगी। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर दौडते हुए आएं कृष्णपाल के चाचा आशोक के सिर की ओर फायर किया। जिस पर गोली अशोक के सिर के पास से होकर गुजर गई। गनीमत रही कि गोली सिर या माथे में नहीं लगी। जिस पर चाचा भतीजे गोली लगने के बाद जमीन पर जा गिरे। गोली लगने के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। वही आनन फानन में गांव के लोगो ने पुलिस की मोजूदगी में दोनो घायलो को उपचार के लिए मडिकल मे भर्ती कराया। जहां पर दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।
सपा नेताओं की आड में कर रहे गुण्डागर्दी
गांव के लोगो का आरोप है कि पूर्व समय पर सत्ता में रही पार्टी के मंत्री के पास आरोपी छोटू के पिता आजाद चेयरमेन का आना जाना है। जिसके दम पर उसका बेटा अपनी दबंगई दिखात रहता है। गांव के लोगो का कहना है कि पूर्व मेे आजाद खाद्य सोसाईटी का चेयरमेन बना था। फिलहाल नेताओं के साथ आपसी तालमेल की धोंस दिखाता फिरता है।
आरोपी का पिता गोली चलने से पूर्व पहुंचा थाना
गांव में छोटू उर्फ लवीश के गोली चलाने से पूर्व उसका पिता आजाद भावनपुर थाने पर अपने बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष के विरूद्व तहरीर लेकर पहुंचा था। इसी दोरान दूसरे पक्ष की ओर से भी ग्राम प्रधान वीर बहादूर मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचा था। वही कुछ समय के बाद ही गांव में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके चलते मारपीट की तहरीर देने पहुंचे आजाद थाने से फरार हो गया।
इस संंबंध मे सीओ सदर देहात ने बताया कि अभी तक पीडित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दी गई। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment