मारपीट प्रकरण में पिता की अस्पताल में  दिन बाद मौत 

तनाव को देखते गांव में भारी पुलिस तैनात 

 गाड़ी रोड पर खड़ी करने को लेकर हुई थी मारपीट

मेरठ।थाना  मुंडाली  क्षेत्र स्थित गांव मऊखास में पिकअप सड़क पर खड़ी कर समान उतार रहे विशेष समुदाय के पिता पुत्र के साथ गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने मारपीट कर दी थी। इस दौरान पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात्रि उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर गांव में भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

  मुंडाली निवासी ताहिर 55 वर्ष बान बनाने का कार्य करता है। 3 अक्टूबर को ताहिर अपने पुत्र फुरकान के साथ पिकअप गाड़ी से बान बनाने का सामान लेकर आया था। सड़क पर पिकअप खड़ी कर समान उतार रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रहने वाले संदीप और बबलू आए और पिकअप सड़क पर खड़ी करने का विरोध करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।आरोप है कि इसी दौरान बबलू और संदीप ने मिलकर ताहिर और उसके बेटे फुरकान की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान ताहिर गंभीर रूप से घायल होकर घटना स्थल पर ही गिर गया। जिसके बाद ताहिर के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताहिर को एक केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात्रि उसकी मौत हो गई।

 शव को रखकर आराेपियों की गिरफ्तारी की मांग की 

गांव वालों ने मृतक के शव को गांव में रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गांव वालों को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी मुंडाली वीरपाल सिंह का कहना है कि मारपीट की धाराओं में मुकदमा घटना वाले दिन दर्ज कर लिया गया था। इलाज के दौरान ताहिर की मौत हुई है। मुकदमे में धारा बढ़ाकर एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts