जीव जन्तुओं को बचाने के हमें स्वंय जागरूक होने की आवश्यकता
जन्तु विज्ञान विभाग में जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के उपलक्ष्य पर आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन
मेरठ। भारत के वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 1 से 7 अक्टूबर, 2023 के बीच पूरे भारत में वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। चौधरी चरणसिंह विवि, मेरठ जन्तु विज्ञान विभाग ने इस संदर्भ में चिड़ियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से आमंत्रित व्याख्यान 07 अक्टूबर को विभाग के सभागार में सुनिश्चित किया।
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो संगीता शुक्ला एवं जन्तु विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो बिन्दु शर्मा की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर, 2023 को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ रजत भार्गव, ऑरनिथोलॉजिस्ट, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, मुम्बई ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने चिड़ियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हमं खुद से जागरूक होना चाहिए कि हम क्या कदम उठा सके चिड़ियों की सुरक्षा के लिए। किस तरह के पेड़ लगाए जो चिड़ियों की प्रज्जाति के अनुकूल हो। विद्यार्थियों से उन्हाेंने इस संबंध में होने वाले शोध की भी जानकारी को बताया।इस अवसर पर वन्य विभाग के अधिकारियों, एसडीओ मिस. अंशु चावला व डॉ सलोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, प्रो बिन्दु शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला में प्रो संजय भारद्वाज, प्रो एके चौबे, प्रो नीलू जैन गुप्ता एवं डॉ दुष्यन्त कुमार चौहान उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment