विश्वविद्यालय के संसाधनों का उपयोग करें विद्यार्थी: प्रोफेसर संगीता शुक्ला
शोधों की जानकारी कर बढ़ाएं अपना ज्ञान
यूजी सेल में ओरेंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
मेरठ। विश्वविद्यालय में संसाधनों की कमी नहीं है। परिसर के विभिन्न विभागों में जो संसाधन है विद्यार्थी उसका उपयोग करें। विश्वविद्यालय में हो रहे शोध की जानकारी कर अपने ज्ञान में वृद्धि करें। ज्ञान में वृद्धि कर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। अपने मन की जिज्ञासा को कभी समाप्त नहीं करना चाहिए। जो भी चीज समझ नहीं आ रही है उसको शिक्षक से बार-बार पूछे। यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय यूजी सेल में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कुलपति प्रोफ़ेसर संगीता शुक्ला ने कहीं।
कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहां की विश्वविद्यालय के हर विभाग में लाइब्रेरी है इसके अलावा सेंट्रल लाइब्रेरी में भी हर विषय से संबंधित लाखों पुस्तकें हैं। उसका उपयोग आप लोगों को करना चाहिए अपने विषय से संबंधित विभाग में जाकर हो रहे छोड़ो की जानकारी करनी चाहिए। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी यू जी सेल के समन्वयक प्रोफेसर अनिल मलिक ने कहा कि सभी छात्रों को नियमित रूप से अपनी क्लास करनी चाहिए विषय से संबंधित यदि कोई बात समझ नहीं आ रही है तो उसे विषय के शिक्षक से पूछनी चाहिए जिससे आपकी समस्या का समाधान हो सके। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा कि यदि किसी छात्र को कोई बात पूछनी हो तो संबंधित व्यक्ति से ही जाकर जानकारी हासिल करें।रिसर्च डायरेक्टर प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने कहा कि अनुशासन व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाता है इसीलिए हम सभी को अनुशासन में रहना चाहिए। प्रोफेसर अतवीर सिंह प्रोफेसर आलोक कुमार प्रोफेसर संजय कुमार प्रोफेसर रविंद्र कुमार शर्मा। प्रोफेसर विकास शर्मा प्रोफेसर योगेंद्र गौतम प्रोफेसर नाजिया तरन्नु आदि मौजूद रहे डॉक्टर सचिन कुमार डॉ अनिल यादव डॉक्टर कुलदीप त्यागी डॉ योगेश मोरल डॉ नरेंद्र तेवतिया डॉक्टर ओमपाल शास्त्री डॉक्टर कविता शर्मा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment