महिलाओं को समाज में सुधार लाने के लिए आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल नगर के कार्यालय पर नारी शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोक दल का प्रथम नेत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मनीषा अहलावत राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ और संचालन भावना यादव द्वारा किया गया।
मनीषा अहलावत ने अपने संबोधन में नारी संगठन राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने की बात कही और साथ ही साथ कहा की नारी को शक्ति के रूप में देखा और पूजा जाता है। भारत में महिलाओं को आज सभी क्षेत्रों में वैधानिक रूप से समान अधिकार प्राप्त है लेकिन समाज में उन्हें आज भी इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। दशा को सुधार करने की कोशिश फिर आधुनिक काल में ही शुरू हुई। एक लंबे प्रयास व आंदोलनों से गुजरते हुए महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए खुद लड़कर अपने लिए अनेक नए अफसर का रास्ता खोला।
प्रदेश अध्यक्ष ममता शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं को समाज में सुधार लाने के लिए आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और राजनीति में भी अवसर तलाश में चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न पदाधिकारी आशु राना, अनुपम चौधरी, गर्वित पूनिया, रौनक खान, मोनिका चौधरी, सुमन परिहार, सर्वेश पुंडीर, निशु चौधरी, रेनू चौधरी जिला अध्यक्ष बागपत ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्णा देवी आरएलडी पूर्व पार्षद प्रत्याशी,आशिया, शमा, दीपा, बबली, दीक्षा, सुहाना, अंशु, रेशमा, अनामिका, कुसुम पवार, कुसुम शर्मा, मंदाकिनी, नसरीन, सोनिया, निशा, सोफिया आदि सैकड़ो नेत्री मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment