अफवाह फैली लापता व्यक्ति के शव की निकला जानवर का शव 

 हाथरस।रजवाह(बम्बे) में पड़े बोरे से बदबू आने पर अफवाह फैली कि लापता व्यक्ति का इसमें शव है।लेकिन शव निकला एक जानवर का। पुलिस लालपता व्यक्ति के शव की तलाश में जुटी है। 

दरअसल हाथरस के गांव खिटौली के रहने वाला व्यक्ति बीते कुछ दिनों से गायब है। जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। लेकिन आज एक रजवाह से बदबू आने पर जब लोगों को लगा कहीं ये बदबू लापता युवक के शव से तो नहीं आ रही है। तो उन्होंने शव को रजवाह से निकाला लेकिन वो शव एक जानवर का निकला।जिसके बाद अब भी लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।

इससे पहले युवक के शव रजवाह में पड़े होने की सूचना पर गांव खिटौली  और आसपास के गांव के लोगों इकट्ठा हो गए।पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानवर का निकलने पर परिवार के लोगों ने राहत की साथ ली है।

गांव खिटौली का 45 साल का शैलेंद्र 3 अक्टूबर को कहीं गया था वहां से वह वापस नहीं लौटा।उसके पिता रामवीर सिंह ने हसायन कोतवाली में उसकी गुमशुदगी  दर्ज कराई थी। रिपोर्ट उन्होंने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनका कुछ लोगों से जमीनी विवाह चल रहा है उसे लेकर ही उसके बेटे का अपहरण हुआ है। उनका कहना है कि नामजदों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts