राज्यसभा सांसद सजंय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ के आम आदमी पदाधिकारियों का दिल्ली में प्रदर्शन 


मेरठ ।
  मंगलवार को आम आदमी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में मेरठ जिले के तमाम पदाधिकारी दिल्ली आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र होकर  सांसद संजय सिंह  की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर नारे बाजी की। माननीय सांसद संजय सिंह जी की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2024 की चुनाव हार की बौखलाहट है। सांसद संजय सिंह  की गिरफ्तारी के खिलाफ  आप का एक एक कार्यकर्ता सड़कें खामोश नहीं होने देगा, निरंतर प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव हेम कुमार, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव एससी -एसटी  जिलाध्यक्ष भूप सिंह,  सीवाईएसएस  जिलाध्यक्ष मौहम्मद शुऐब, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, कैप्टन कपिल शर्मा, माईनाॅरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, अय्यूब कस्सार, तरीकत पवार, अमजद आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts