घर में चल रही थी कोट के कवर बनाने की फैक्ट्री 

आग लगने से पड़ोसियों की जान खतरे में पड़ी

फैक्ट्री में आग से 15 से 20 लाख रूपये का हुआ नुकसान 

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की वर्मा कॉलोनी की गाली नंबर एक के एक घर कोट के कवर बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।यहां रविवार की शाम आग लग गई।आग लगने से जहां फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हुआ है वहीं इस आग से पड़ोसियों की जान भी खतरे में थी।पुलिस ने आसपड़ोस के घरों को भी खली करा कर दूसरे किसी ठिकाने पर रहने को कहा है। वैसे दमकल की मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।



वर्मा कॉलोनी में योगेश कुमार अग्रवाल  का घर है।उनके घर में ही कोट के कवर बनाने का कारोबार होता है। रविवार की रात उनके घर की ऊपरी मंजिल  में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। आग की खबर फैलते ही आसपास के घरों के लोग की धड़कन बढ़ गई और वह अपने घरों से भी बाहर निकल आए। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी और दो छोटी गाड़ियां लगाई गई।



फैक्ट्री मालिक योगेश ने बताया कि उनके यहां शॉर्ट सर्किट से आग लगी है जिसमें उनका 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि उनके घर में कोट के कवर बनाने का काम होता है।

यहां पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के अलावा एएसपी अशोक कुमार सिंह सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी पहुंचे। एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आग किस कारण से लगी इसका अभी पता लगाया जा रहा। लेकिन आग पर कबू पा लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के मकान पहले से ही खाली कर लिए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts