पीएनबी ने हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 124 स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया

मेरठ । पंजाब नैशनल बैंक अंचल कार्यालय मेरठ द्वारा आयोजित भव्य राजभाषा समारोह में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 124 स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया।वेद व्यास पुरी मेरठ स्थित पीएनबी भवन में आयोजित राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह में पंजाब नेशनल बैंक मेरठ के अंचल प्रबंधक संजीव कुमार दुबे ने  14 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक मनाए गए हिंदी माह के दौरान आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं और विभिन्न श्रेणियों में हिंदी में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 124 स्टाफ सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए।

         राजभाषा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रचार प्रसार के लिए अजय कुमार सिंह वरिष्ठ प्रबंधक मुरादाबाद नवोन्मेषी प्रयासों के लिए सुरेन्द्र कुमार प्रबंधक.राजभाषा बिजनौर बेहतर जनसंपर्क के लिए अमित बंसल प्रबंधक . राजभाषा मेरठ शाखा रूपांतरण के लिए अशोक कुमार राजभाषा अधिकारी.सहारनपुर को तथा नगर राजभाषा समिति के सफल संचालन के लिए खुशबू राजभाषा अधिकारी .मुजफ्फरनगर को राजभाषा प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी का उल्लेखनीय कार्य करने पर विभिन्न मंडल कार्यालयों को लाला लाजपत राय शील्ड योजना में राजभाषा शील्ड प्रदान की गईं। मुरादाबाद बिजनौर तथा मुजफ्फरनगर मंडल कार्यालयों को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। जबकि मेरठ एवं सहारनपुर मंडल को इस योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही 14 स्टाफ सदस्यों को कलम के सिपाही योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया।
                इस अवसर पर अंचल प्रबंधक संजीव कुमार दुबे ने कहा कि हिंदी माह के दौरान आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में हमारे स्टाफ सदस्यों ने अत्यंत उत्साह का प्रदर्शन किया है। पंजाब नैशनल बैंक को हाल ही में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में गृह मंत्रालय भारत सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार . राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पीएनबी राजभाषा हिंदी के प्रति पूरी तरह समर्पित है और बैंक द्वारा दी जा रही विभिन्न डिजिटल सेवाओं जैसे इंटरनेट बैंकिंग मोबाइल एप्प . पीएनबी वन एटीएम आदि में भी हिंदी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पीएनबी अपने सभी ग्राहकों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।दुबे ने सभी ग्राहकों को आने वाले त्योहारों के लिए शुभकामनाएं दीं और पीएनबी में अपना विश्वास जताने के लिए सभी सम्मानित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान राकेश शुक्ला उप अंचल प्रबंधक बद्री विशाल सिंह मंडल प्रमुख मेरठ तथा आर के सिंह नीता जौहरी पी के मिश्रा संदीप कुमार जितेन्द्र कुमार सिंह सहायक महाप्रबंधक गण आदि वरिष्ठ अधिकारियों सहित लगभग 200 स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव लोचन मुख्य प्रबंधक.राजभाषा ने किया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts