बारिश से मिली उमस से राहत 

 शुक्रवार की दोपहर में  छाया अंधेरा 

मेरठ। पिछले दो दिन से उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार को राहत लेकर आया। अचानक मौसम में बदलाव के बाद  दोपहर में अंधेरा छा गया। एक घंटे हुई बरसात के कारण शहर के कई स्थान पर जलभराव की स्थिति बन गयी।

भरी दोपहर में तेज हवाएं, आंधी चलने लगी, अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मेरठ में एकदम से हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर अफरा तफरी मच गए। लोग बरसात से बचने के लिए छत तलाशने लगे। वहीं शहर से देहात तक हर जगह बारिश होने लगी।एकदम से आई बारिश और आंधी ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में रात को भी हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद भी मौसम में ठंडक नहीं है। दोपहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन रात तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं तेज हवा, आंधी चलने के कारण सड़कों पर लोगों का हाल बेहाल हो गया। अंधेरा छाने के कारण दिन मे ंही गाड़ियों के हेडलाइट जलाने पड़े

No comments:

Post a Comment

Popular Posts