हाउस टैक्स नहीं वसूलने वाले राजस्व निरीक्षकों पर गिरेगी गाज

मेरठ। हाउस टैक्स नहीं वसूलने वाले राजस्व निरीक्षकों पर अब गाज गिरेगी। राजस्व निरीक्षकों ने बकायेदारों पर कार्रवाई करने के दौरान विरोध की बात कही, जिस पर अपर नगर आयुक्त ने कहा कि अगर वसूली नहीं पा रहे तो नौकरी छोड़ दो, अन्यथा बड़ी कार्रवाई होगी।

अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने हाउस टैक्स विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार की प्रतिकूल प्रवृष्टि रोकने व निरीक्षक रविंद्र चौहान, नटराज, सचिन, अभय यादव और बृजेश को चेतावनी दी। बताया गया कि निगम के राजस्व निरीक्षक सिर्फ 20-30 प्रतिशत वसूली करते है और फिर बकायेदारों से साठगांठ कर लेते हैं।

इसके चलते बकायेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। निगम की टीम मंगलवार को सरायबहलीम में एक टॉवर और एक दुकान को सील कर पाई जबकि कागजी बाजार में व्यापारियों के विरोध होने पर वापस लौट आई थी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि रोजाना अभियान चलाकर बकायेदारों पर कार्रवाई करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts