भाजपा, बसपा और अन्य राजनीतिक पार्टी छोड़कर आए आधा दर्जन लोगो ने थामा कांग्रेस का दामन
हापुड़। बुधवार को एससी/एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी के नेतृत्व में आधा दर्जन लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा, बसपा व अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस सर्व धर्म व सर्व समाज की पार्टी हैं। कांग्रेस की इस विचारधारा से प्रभावित होकर आज अभी धर्म और समाज के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। जबकि भाजपा देश में भाई को भाई से लड़ाने का काम करती हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था *"नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए आया हूं" और आज हमारे नेता राहुल गांधी जी की प्रभावशाली सोच का ही नतीजा हैं कि हर व्यक्ति, चाहें वह किसी भी समाज का हो। कांग्रेस से जुड़ने के लिए तैयार हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA एलायंस अपनी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक मोघे ने कहा हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए भरपूर संघर्ष कर रहा हैं और पार्टी को विश्वास दिलाता है कि हर बूंद बूंद कार्यकर्ता को जोड़कर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएगा और लोकसभा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। प्रदेश का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता चाहता हैं कि उनकी नेता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ें।
नरेश भाटी ने कहा हैं कि बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी से आकाश शर्मा, मोहम्मद शमशाद अब्बासी, बसपा से ललित कुमार और अजब सिंह और धीरज प्रजापति सहित कई लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान दीपक मोघे, जस्सा सिंह, देवेंद्र जाटव, वीरेंद्र कुमार, पूरण सिंह, शांति लाल, विशाल आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे.!
No comments:
Post a Comment