हजारी का प्याऊ स्थित मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण
मेरठ। बाऊड्री रोड स्थित हजारी के प्याऊ स्थित मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण विधिविधान से किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया।
परशुराम मूर्ति का अनारवण के सुबह से ही लोगों को ताता लगने लगा। लोगों ने पूरे विधिविधान के साथ परशुराम के नारे के साथ मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान श्रदालूओं ने भगवान परशुराम को माला पहचाई। मंदिर में आई शौभा देवी ने बताया मंदिर परिसर में सनातनी लोगों की मौजूदगी में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण शांति पूर्वक तरीके से किया गया है। जिसमे सनातनी धर्म के लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
उन्होेंने बताया कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे और आवेशावतार माने जाते हेै। अपने पितामह महर्षि भृगु द्वारा किए गये नामाकरण संस्कार के बाद राम कहलाए ओर शिवजी द्वारा दिए गये फरसा के कारण उनका नाम परशुराम पडा। हिन्दु समाज में परशुराम आर्दश माने जाते है।
No comments:
Post a Comment